बिस्कुट-कुकीज़ उद्योग, मशीनरी एवं उचित योजना।

बिस्कुट एक तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तु है जिसे हर आयु के व्यक्ति खाना पसंद करते है। सुबह और शाम में चाय के साथ बिस्कुट लोगो का पसंदीदा नाश्ता बन गया है।

परिचय– बिस्कुट एक तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तु है जिसे हर आयु के व्यक्ति खाना पसंद करते हैं। सुबह और शाम में चाय के साथ यह लोगों का पसंदीदा नाश्ता बन गया है।

अगर इसके लक्षित ग्राहक की बात करें तो ज्यादातर बच्चे इसे खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बिस्कुट खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है जिस वजह से लोग सफर के समय भी इसे खाने में रूचि रखते हैं।

अगर बिस्कुट की लक्षित ग्राहक की बात करें तो ज्यादातर इसे बच्चे खाना पसंद करते है। इसके अलावा बिस्कुट खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है जिस वजह से लोग सफर के समय भी इसे खाना पसंद करते है।
बिस्कुट

संभावना:- बाजार में इसकी बहुत मांग है और आगे भी रहेगी। आज भी बाज़ार में कई ऐसे व्यापारी है जो अलग अलग तरह के बिस्कुट बना के बेचते है और काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे है।

इस व्यापार में कॉम्पिटिशन बहुत है, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और विशिष्टता के साथ आप अपनी प्रतियोगिता पर जीत हासिल कर सकते हैं।

व्यापार की शुरुआत:- इस व्यापार को छोटे स्तर पे आप घर से भी शुरू कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ ओवन और बिस्कुट बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाली साम्रगी की जरुरत पड़गी। बड़े स्तर पर व्यापार शुरू करने के लिए आपको चार तरह की निम्नलिखित मशीनों और कच्चे माल की जरुरत पड़ेगी।

यह सभी मशीनरी आपको बाजार में या फिर ऑनलाइन भी मिल सकता है। आपके बजट और व्यवसाय के स्तर के अनुसार मशीनरी की कीमतें भिन्न हो सकती हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने से पहले अपने निवेश बजट की योजना बनाएं।

बिस्कुट-कुकीज़ बनाने हेतु उपयुक्त मशीन

मिक्सर:- इससे बिस्कुट बनाने के लिए जरुरी सामग्रियों को मिक्स करने में मदद मिलती है। इसका दाम इसकी आकार और मिश्रण करने की क्षमता पर निर्भर करता है।

ड्रॉपिंग मशीन:- इससे बिस्कुट को अलग अलग आकार दिया जाता है। यह मशीन खरीदने से पहले ये पता कर लें की ये मशीन कितने समय में कितने बिस्कुट को आकार दे सकता है।

ओवन:- इसमें बिस्कुट को पकाया जाता है जिसके बाद वो खाने के लिए तैयार होता है। इसमें बिस्कुट के अलावा कई और चीज़े भी बनायीं जा सकती है जैसे की केक, मफिन, ब्रेड आदि।

पैकेजिंग मशीनरी:- इस मशीन से पैकिंग की जाती है। बड़े स्तर पर व्यापार करने के लिए ये मशीन आपको 3-4 लाख के अंदर मिल जाएगी। छोटे स्तर पे आप हाथों से इन बिस्कुट को पैक कर सकते हैं।

कच्ची सामग्री:- दुनिया में कई तरह के बिस्कुट बनाए जाते हैं जिन्हे बनाने के लिए अलग अलग सामग्री की जरुरत पड़ती है। लेकिन कुछ चीज़े है जो की किसी भी तरह के बिस्कुट बनाने के लिए सामान्य ह वो है जैसे की गेहूं का आटा, चीनी, वनस्पति तेल, ग्लूकोज, दूध पाउडर,नमक, बेकिंग पाउडर आदि। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है।

दुनिया में कई तरह के बिस्कुट बनाए जाते हैं जिन्हे बनाने के लिए अलग अलग सामग्री की जरुरत पड़ती है।

बेकरी

प्रशिक्षण:- अगर आपको यह बनाना नही आता तो आप कोई बेकरी कोर्स कर सकते है या फिर आप ऑनलाइन भी सीख सकते है। आप बस इस बात का ध्यान रखें की आपके द्वारा बनाया कुकीज़ स्वादिष्ट और अनोखा हो।

लाइसेंस और अनुमति:- इस व्यापार को शुरू करने से पहले आवश्यक लाइसेंस और अनुमति जैसे की व्यापार लाइसेंस, लघु उद्योग यूनिट रेजिस्ट्रेशन(छोटे स्तर के लिए), फूड लाइसेंस, कंपनी रजिस्ट्रेशन, एफएसएसएआई सर्टिफिकेट, ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन, जीएसटी नंबर ले लेना चाहिए।

ब्रांड:- अपने प्रोडक्ट और व्यापार का एक ब्रांड नाम रख दे, जिससे आपकी बाजार में एक पहचान बन सके और आपके ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बन सके।

प्रोमोशन:- बाजार में कुकीज़ के कई व्यापारी पहले से ही है इसीलिए आपको मार्केटिंग पर भी खास ध्यान देना होगा। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए उचित मार्केटिंग की प्लानिंग करें।

ध्यान रखें:- अलग अलग तरह के बिस्कुट बनाने के लिए अलग अलग सामग्री और मशीन लग सकती है जैसे की क्रीम वाले बिस्कुट बनाने के लिए आपको क्रीम और क्रीम बनाने वाली मशीन की आवश्यकता होगी।

व्यापार को शुरू करने से पहले ये तय कर लें की आपको किस तरह के बिस्कुट बनाने हैं। व्यापर से आपका मुनाफ़ा आपके खर्चे पर निर्भर करता है इसीलिए व्यापार शुरू करने से पहले बजट और खर्चे तय कर लें।

फसलबाज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language»