ब्राण्ड क्या होता है ? और अपना ब्राण्ड खुद कैसे बना जा सकता है?
साधारण शब्दों में कहा जाए तो ब्राण्ड का अर्थ है। उपभोक्ताओं के मध्य किसी नाम की प्रतिष्ठा। जिसके फलस्वरूप उपभोक्ताओं को ब्राण्ड के नाम से ही वस्तु की गुणवत्ता पे विश्वास हो जाता है।
दूसरा सवाल है की ब्राण्ड बना कैसे जाए? ब्राण्ड बनने के लिए सबसे पहले आपका उत्पाद गुणवत्तापूर्ण उत्पाद हो । तथा उसी उत्पाद को लेकर अपने नाम के साथ उपभोक्ताओं तक पहुंचें। इसके लिए आपको बिचौलियों से भी बचना होगा । जिससे आपके नाम की प्रतिष्ठा बने और आप ब्राण्ड के रूप में स्वीकार किए जायें।

लेकिन इसके लिए जरूरी है आपका उपभोक्ताओं तक पहुँचना। आपको क्या लगता है किसी एक बाज़ार में जा कर आप ब्राण्ड बन सकते हैं?
ऐसा कतई नहीं हो सकता। किसी एक बाज़ार से आप ब्राण्ड नहीं बन सकते ।इसके लिए आपको ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचना होगा। छोटे और मझोले किसानों के पास ये बहुत बड़ी समस्या है। वो अधिक बाज़ारों में स्वयं नहीं पहुँच सकते।
वो अपने उत्पादों को जल्द से जल्द बेच कर पूँजी की उगाही कर लेना चाहते हैं। जिसके फलस्वरूप उन्हें बिचौलियों के भरोसे ही रहना पड़ता है। इसका परिणाम उनके मुनाफे पर भी पड़ता है।
उन्हें बाज़ार से कम क़ीमत भी दी जाती है। और उनके खुद का कोई नाम भी नहीं हो पाता। एक डिजिटल बाज़ार आपको घर बैठे ही उपभोक्ता के एक बड़े वर्ग तक पहुँचाता है। जिससे आप अपने फसलों और अन्य उत्पादों को उचित कीमतों पर बेच भी सकते हैं। और अपना नाम भी बना सकते हैं।
Lekin digital marketing se kaise bnaye apna brand….kyunki jyda kisan ko to mobile ka Gyan hi nhi hai…..or app aisa Kya upay kiye ki hm aidhe market me fasal ko bech kr achhi kimat le ske???