धागा बनाने का उद्योग, व्यापार की शुरुआत एवं उचित योजना।

कपडे बनाने में धागा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिस वजह से धागे का व्यापार आसानी से शुरू किया जा सकता हैं। आज का समय फैशन का है, हर कोई अलग और नए कपड़े पहनने में रूचि रखते हैं। जिस कारणवश बाजार में कपड़ों का व्यापार हर रोज़ ऊंचाई छू रहा है और यह व्यापार बिना धागे के सफल नहीं हो सकता।

परिचय:- कपडे बनाने में धागा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिस वजह से धागे का व्यापार आसानी से शुरू किया जा सकता हैं। आज का समय फैशन का है, हर कोई अलग और नए कपड़े पहनने में रूचि रखते हैं। जिस कारणवश बाजार में कपड़ों का व्यापार हर रोज़ ऊंचाई छू रहा है और यह व्यापार बिना धागे के सफल नहीं हो सकता।

कपड़े हर इंसान की जरुरत है और ये जरूरत हमेशा रहेगी जिस कारण से कपड़े बनाने वाले धागों की मांग कभी खत्म नहीं हो सकती। ऐसे में धागे बनाने का उद्योग व्यापारिक तौर पे काफी मुनाफे का व्यापर साबित हो सकता है।
धागा

संभावना:- कपड़े हर इंसान की जरुरत है और ये जरूरत हमेशा रहेगी जिस कारण से कपड़े बनाने वाले धागों की मांग कभी खत्म नहीं हो सकती। ऐसे में धागे बनाने का उद्योग व्यापारिक तौर पे काफी मुनाफे का व्यापर साबित हो सकता है।

योजना:- सबसे पहले यह निश्चित कर ले की आप किस स्तर पे व्यापर करना चाहते है और उसके हिसाब से निवेश के लिए बजट भी सोच ले। छोटे स्तर पे इस उद्योग को शुरू करने के लिए लगभग 8 लाख रुपए-10 लाख रुपए तक का निवेश करना पड़ सकता है।

कच्चा माल:- धागा बनाने का उद्योग शुरू करने के लिए जो सबसे महत्ववपूर्ण कच्चा माल है, वो है खाद्य जैसे की जरी, रेशम, प्लास्टिक, सुती आदि। आप जिस भी किस्म की धागे को बनाने का व्यवसाय शुरू करना चाहते है वो सामग्री खरीद ले। इसके साथ ही आपको प्लास्टिक स्टैटलर फाइबर, सिंथेटिक फाइबर की जरुरत पड़ेगी।

मशीनरी:- इस उद्योग को शुरू करने के लिए मुख्य रूप से थ्रेड मेकिंग मशीन और थ्रेड बिल्डिंग मशीन की जरुरत पड़ेगी। बाजार में इन मशीनरी की कीमत क्वालिटी और प्रकार के हिसाब से अलग हो सकती है।

बाजार में हाई थ्रेड बिल्डिंग की कीमत 2 लाख रुपए और ऑटोमेटिक थ्रेड मशीन 5 लाख रूपये तक हो सकती है। थ्रेड मेकिंग मशीन की कीमत 45 हजार रुपए से शुरू होती है और इसकी क्वालिटी के अनुसार ज्यादा बढ़ती रहती है।

प्रशिक्षण:- धागे बनाने के लिए आपको किसी विशेष प्रकार की प्रशिक्षण की जरुरत नहीं पड़ती है लेकिन अगर आपको अगर यह काम सीखना है तो आप किसी से भी जिनको यह काम आता है उनसे सीख सकते है। वैसे ज्यादातर काम मशीनरी द्वारा ही किया जाता है।

जगह:- इस व्यापार को आप कही भी शुरू कर सकते है और इसके लिए आपको कम से कम 200 वर्ग मीटर की जगह की जरुरत पड़ेगी। यह काम ज्यादा मुश्किल नहीं है जिस वजह से इसे आप अपने घर पे परिवार वालो के साथ भी शुरू कर सकते है।

लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन:- उद्योग शुरू करने से पहले आप नजदीकी क्षेत्र के उद्योग विभाग में पंजीकृत करवा ले। इसके साथ ही अन्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जैसे की प्रोडक्ट की क्वालिटी पर मोहर लेने के लिए बीआईएस से मोहर और लाइसेंस लेना होगा। इसके अल्वा अन्य जरुरी काम जैसे की करंट बैंक अकाउंट खुलवाना, जीएसटी पंजीकरण करवाना आदि भी कर ले।

महिलाओं के लिए खास:- यह व्यापार कोई भी कर सकता है। इस व्यापार को वो महिलाये भी कर सकती है जो ज्यादा पढ़ी लिखी न हो। धागे बनाने की मशीन को आसानी से चलाया जा सकता है जिस वजह से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

यह व्यापार कोई भी कर सकता है। इस व्यापार को वो महिलाये भी कर सकती है जो ज्यादा पढ़ी लिखी न हो। धागे बनाने की मशीन को आसानी से चलाया जा सकता है जिस वजह से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
करघा

पैकेजिंग:- अपने बनाये हुए धागों को कंपनी का नाम और लोगो के प्रिंट वाले पैकेट में पैक कर उसे बेचे इससे बाजार में आपके उद्योग की मार्केटिंग भी हो जाएगी।

कहाँ बेंचे:- जैसे की आपको पता है धागे का इस्तेमाल कपड़े बनाने के लिए किया जाता है तो इससे कपड़ों के बाजार ने बेचना ज्यादा अच्छा होगा। अगर आप कपड़ा बनाने के बाजार में ही यह उद्योग शुरू करते है तो इससे अप्पको ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बच जायेगा और आपके कस्टमर भी आपको वहीं मिल जायेंगे।

लाभ:- यह काम अच्छे से शुरू हो जाने के बाद इससे आपको 60-70 हज़ार प्रतिमाह की आमदनी हो सकती है।

फसलबाज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language»