टिश्यू पेपर एक बढ़ता व्यापार, आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम।

आज के ज़माने में ऐसा कोई बिरला ही हो सकता है जो टिश्यू पेपर से परिचित न हो। यह आज के दौर में दैनिक उपयोग की वस्तु बन चुका है। इसके इस्तेमाल का एक फायदा यह है की इससे पानी के खर्च में भी कमी आई है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ़ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों रेस्तौरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, हॉस्पिटल आदि में धरल्ले से किया जाता है। अतः इसका व्यापार एक अच्छा ख़ासा मुनाफा दे सकता है। इस व्यापार की शुरुआत 2-5 लोगों की मदद से शुरू की जा सकती है। इसके लिए अधिक श्रमिक रखने की भी आवश्यकता नहीं है।

परिचय:- आज के ज़माने में ऐसा कोई बिरला ही हो सकता है जो टिश्यू पेपर से परिचित न हो। यह आज के दौर में दैनिक उपयोग की वस्तु बन चुका है। इसके इस्तेमाल का एक फायदा यह है की इससे पानी के खर्च में भी कमी आई है।

आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ़ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों रेस्तौरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, हॉस्पिटल आदि में धरल्ले से किया जाता है।

अतः इसका व्यापार एक अच्छा ख़ासा मुनाफा दे सकता है। इस व्यापार की शुरुआत 2-5 लोगों की मदद से शुरू की जा सकती है। इसके लिए अधिक श्रमिक रखने की भी आवश्यकता नहीं है।

आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ़ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों रेस्तौरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, हॉस्पिटल आदि में धरल्ले से किया जाता है। अतः इसका व्यापार एक अच्छा ख़ासा मुनाफा दे सकता है। इस व्यापार की शुरुआत 2-5 लोगों की मदद से शुरू की जा सकती है। इसके लिए अधिक श्रमिक रखने की भी आवश्यकता नहीं है।
पेपर रोल

कच्चा माल:- टिश्यू पेपर बनाने के लिए मुख्य रूप से आवश्यक कच्चा माल है, पेपर रोल। इसका मूल्य लगभग ₹55-₹60 प्रति किलोग्राम है।

मशीनरी:- टिश्यू पेपर बनाने की मशीन पूर्णतया स्वचालित होती है। इस मशीन में एक बार पेपर रोल लगा देने के बाद टिश्यू बनके ही बाहर आता है। इस मशीन की क़ीमत 5 लाख रुपये के आस-पास आती है।जिसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

टिश्यू पेपर मशीन की क़ीमत इसके साइज के हिसाब से बदलती रहती है।सामान्यतः बाज़ार में 30*30 के टिश्यू पेपर की बिक्री होती है। जिसका मूल्य 5 लाख रुपये है।

स्थान की आवश्यकता:- मशीन को लगाने के लिए कम से कम 600 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होती है। तथा पैकिंग वगैरह के लिए भी कम से कम 100 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर 800 वर्ग फिट में इसे स्थापित किया जा सकता है, जो हर तरह से सुविधाजनक होगा।

 मशीन को लगानेके लिए कम से कम 600 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होती है। तथा पैकिंग वगैरह के लिए भी कम से कम 100 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर 800 वर्ग फिट में इसे स्थापित किया जा सकता है। जो हर तरह से सुविधाजनक होगा।
टिश्यू पेपर मशीन

कुल खर्च:- इस व्यापार को छोटे पैमाने पर स्थापित करने के लिए कुल लागत ₹6.5-₹7 लाख है। बड़े प्लांट के लिए अधिक धन लगा कर इस व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रक्रिया:- इसे बनाने के लिए एक ही मशीन का प्रयोग होता है जिसमें निम्न प्रक्रियाएं होती है। सबसे पहले पेपर रोल को मशीन में दिए गये रोलिंग जगह पर सेट किया जाता है।

रंगीन टिश्यू पेपर के लिए मशीन में दिए गये कलरिंग स्थान पर मनपसंद रंग डाल कर इससे पेपर को जोड़ सकते हैं। वहीं किसी तरह का टैग जैसे होटल अथवा रेस्टोरेंट का नाम आदि के लिए इसी कलर पैनल में रबर का टैग लगाया जाता है।

यहाँ से पेपर रोल का हिस्सा आगे एम्बोस्सिंग के लिए जाता है। जहाँ से गुज़रते हुए पेपर रोल एक तरह से पारदर्शी, जैसा की अक्सर टिश्यू पेपर्स होते हैं, हो जाता है।

एम्बोस्सिंग के बाद पेपर मशीन के फोल्डिंग सेक्शन में प्रवेश करता है। इस सेक्शन में टिश्यू पेपर की फोल्डिंग और कटिंग हो जाती है। कटिंग के बाद टिश्यू पेपर पूरी तरह से बन कर प्राप्त होता है।

पैकेजिंग:- इसके बन जाने पर आकर्षक मरकेटिंग के लिय इसके पैकिंग पर विशेष ध्यान देना होता है। पैकिंग के अपने ट्रेड मार्क छपे प्लास्टिक्स से पैकेट तैयार करें। प्रत्येक पैकेट में 50 अथवा 100 टिश्यू पेपर डाल सकते हैं, यह बाजार के डिमांड पर निर्भर करता है।

आवश्यक लाइसेंस:– व्यापार का पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस, पोल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड की तरफ से एनओसी सर्टिफिकेट, फैक्ट्री स्थापना के लिए लाइसेंस, उद्योग आधार एमएसएमई पंजीकरण, निर्यात के लिए आपको आईईसी संख्या निकलवाना होगा।

मार्केटिंग:- सफाई को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर इसका बहुत अधिक प्रयोग होता है। यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये रिसाइकिलेबल और बायो डिग्रेडेबल वस्तु है। भारत में इसकी खपत देश भर में लगभग 12 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

अतः यह इंडस्ट्री धीरे-धीरे एक बड़ा रूप ले रहा है और लोग इस व्यापार को एक स्थापित रूप में करके अच्छा ख़ासा लाभ कमा रहे हैं। यह बाज़ार में रिटेल अथवा होलसेल में बेचा जा सकता है।

रिटेल में सीधे-सीधे बड़े होटल्स, रेस्टोरेंट आदि स्थानों के लिए टिश्यू पेपर बनाने का आर्डर प्राप्त कर सकते हैं। रिटेल में आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है।

फसलबाज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language»