कोरोना काल में जीवन रक्षक हैण्ड सेनेटाइज़र का व्यवसाय।

जैसा की आप सभी जानते हैं। एक मार्ग के बंद होने के बाद अनेक नए मार्ग प्रसस्त होते हैं। कोरोना काल में जहाँ कुछ वस्तुओं के इस्तेमाल में भारी कमी देखने को मिली, वहीं कुछ वस्तुओं के ख़पत में इजाफा हुआ तथा वो हमारे दैनिक उपयोग में अपना स्थान सुनिश्चित कर चुका है।

परिचय:- हैण्ड सेनेटाइज़र, जैसा की आप सभी जानते हैं, एक मार्ग के बंद होने के बाद अनेक नए मार्ग प्रसस्त होते हैं। कोरोना काल में जहाँ कुछ वस्तुओं के इस्तेमाल में भारी कमी देखने को मिली, वहीं कुछ वस्तुओं के ख़पत में इजाफा हुआ तथा वो हमारे दैनिक उपयोग में अपना स्थान सुनिश्चित कर चुका है।

इसमें एक वस्तु है हैण्ड सेनेटाइज़र। जैसे- जैसे जीवन पटरी पर आते जा रहा है हैन्ड सेनेटाइज़र की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। और यह एक फलता-फूलता व्यापार का रूप लेने लगा है।

हैन्ड सेनेटाइज़र बनाने के व्यवसाय की मांग:- यूँ स्वच्छता जीवन का एक आवश्यक पहलू है जिसके बारे में व्यवहारिक रूप से हर कोई चिंतित रहता है। लेकिन जब बात हो कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी की, जो हर पल हमारे साथ चल रहा है, ऐसे में खुद को संक्रमित होने से बचाना ही सबकी प्राथमिकता है।

लोग खुद को संक्रमण से बचाने के लिए अपने हाथों की सफाई के लिए हैण्ड वाश या हैण्ड सेनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है की इसकी मांग बाजार में बहुत अधिक बढ़ गई है। और बाजार में जिस चीज की मांग सबसे ज्यादा होती हैं, उसके व्यापार में मुनाफा होना लाज्मी होता है।अतः इन दिनों हैण्ड वाश एवं हैण्ड सेनेटाइज़र बनाने का व्यायवसाय आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं, यदी आप आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।
हैन्ड सेनेटाइज़र

लोग खुद को संक्रमण से बचाने के लिए अपने हाथों की सफाई के लिए हैण्ड वाश या हैण्ड सेनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है की इसकी मांग बाजार में बहुत अधिक बढ़ गई है। और बाजार में जिस चीज की मांग सबसे ज्यादा होती हैं, उसके व्यापार में मुनाफा होना लाज्मी होता है।अतः इन दिनों हैण्ड वाश एवं हैण्ड सेनेटाइज़र बनाने का व्यायवसाय आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं, यदी आप आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

योजना:- प्रत्येक व्यवसाय की तरह हैण्ड सेनेटाइज़र के व्यवसाय को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी योजना बनानी होगी। ताकी आप अपने व्यापार का एक बेहतर शुरूआत किस तरह से कर सकते हैं। यह आपको तय करना है की आप इसे एक छोटी यूनिट के तौर पर शुरू करना चाहते हैं या बड़े स्तर पर।

प्रकार:- यह दो प्रकार का होता है, स्ट्रोंग हैण्ड सेनेटाइज़र तथा माइल्ड हैण्ड सेनेटाइज़र।

स्ट्रोंग हैन्ड सेनेटाइज़र:- इसकी मांग इन दिनों सबसे ज्यादा हैं और इस सेनेटाइज़र को बड़ों एवं बुजुर्गों द्वारा ज्यादा उपयोग किया जाता है।

इसमें एल्कोहल की मात्रा अधिक होती हैं।अतः बच्चों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिये। कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए ऐसे हैन्ड सेनेटाइज़र का उपयोग अधिक किया जा रहा है।

माइल्ड हैन्ड सेनेटाइज़र :- यह मुख्य रूप से बच्चों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस तरह के सेनेटाइज़र को भी घर पर आसानी से बनाकर इसका व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।

स्थान:- हैन्ड सेनेटाइज़र बनाने का छोटे स्तर पर व्यवसाय घर पे हीं प्रारंभ किया जा सकता है। इसके लिए अलग से कोई जगह लेने की आवश्यकता नहीं है।

आज के समय में जल्द से जल्द कच्चा माल बाजार से खरीद कर घर पर इसकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दें तो यह इस व्यवसाय के लिए बेहतर भी हो सकता है।

आवश्यक लाइसेंस:- छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करने पर आपको कोई भी विशेष लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। बड़े पैमाने पर अलग से जगह लेकर शुरू करते हैं, तो इसके लिए व्यवसाय या ट्रेडिंग लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है, व्यवसाय का एमएसएमई एवं जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन करना भी आवश्यक होता है।

ब्रांडिंग:- व्यवसाय के लिए आवश्यक लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र मिल जाने के बाद मार्कट में अपनी पहचान बनाने के लिए आपको इसे एक ब्रांड बनाना होता है। जिसके द्वारा आप बाजार में उत्पाद स्थापित करने और एक वफादार ग्राहक आधार बनाने में सक्षम हो सकेंगे।

आवश्यक सामग्री:- स्ट्रोंग हैण्ड सेनेटाइज़र के लिए,आइसोप्रोपिल एल्कोहल या रबिंग एल्कोहल या वोडका, एलोवेरा जेल, वेजिटेबल ग्लीसरीन, एसेंशियल आयल (जैसे टी ट्री, नीम या लौंग), डिसटिल वाटर एवं सेनेटाइज़र भर कर रखने के लिए खाली बोटलों आदि की आवश्यकता होगी, ये सभी चीजें आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। जिसे आप थोक में सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।

स्ट्रोंग हैण्ड सेनेटाइज़र के लिए,आइसोप्रोपिल एल्कोहल या रबिंग एल्कोहल या वोडका, एलोवेरा जेल, वेजिटेबल ग्लीसरीन, एसेंशियल आयल (जैसे टी ट्री, नीम या लौंग), डिसटिल वाटर एवं सेनेटाइज़र भर कर रखने के लिए खाली बोटलों आदि की आवश्यकता होगी, ये सभी चीजें आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। जिसे आप थोक में सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।
स्प्रे बोतल

माइल्ड हैण्ड सेनेटाइज़र बनाने के लिए आपको केवल एलोवेरा जेल एवं बैक्टीरिया मारने वाले एसेंशियल आयल की आवश्यकता होती है। ये दोनों ही चीजें आपको बाजार में बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। एलोवेरा जेल तो आपको घर पर ही उपलब्ध हो सकता है।

विधि:- सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाना है और इसके बाद इन्हें खाली प्लास्टिक की बोतलों में भर-भर कर रखना है। इसके लिए आप स्प्रे बोतल का भी उपयोग कर सकते हैं। और आपका हैण्ड सेनेटाइज़र बन कर तैयार हो जाता है।

लागत:- इस व्यवसाय को 5-10 हज़ार के निवेश से छोटे स्तर पर प्रारंभ किया जा सकता है। अधिक खर्च आपके ऊपर निर्भर है की आप कितने बड़े पैमाने पे व्यापार करना चाहते हैं।

कहाँ पर बेचें:- हैण्ड सेनेटाइज़र को आप होलसेल में रिटेल शॉप में बेच सकते हैं। इसके लिए आप थोक डीलरों से भी संपर्क कर सकते हैं।अपने ग्राहक बनाने के लिए क्वालिटी का ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा इसका आप पर उल्टा असर हो सकता है।

उचित इनपुट आपको एक अच्छा आउटपुट बनाने की अनुमति देगा, जिससे आप व्यवसाय को बनाये रखने और मुनाफा कमाने में स्वयं को सहज महसूस करेंगे।

लाभ:- इन दिनों हैण्ड सेनेटाइज़र की बढ़ती मांग के चलते इसमें मुनाफ़ा मिलना तो तय है। बाकी आपके मार्केटिंग पे निर्भर करता है।

फसलबाज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language»