परिचय:- मास्क हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। मौजूदा समय में पूरी दुनियां एक घातक बीमारी से जूझ रही है जिसका नाम है कोरोना। या यूँ कहें की एक बीमारी जो अब आ गई और हमारे साथ रहने वाली है। ऐसे में अनिवार्य है इससे बचाव एवं सुरक्षा जिसेके लिए एक मामूली मंत्र दिया गया है ” दो ग़ज़ दूरी और मास्क है जरूरी”।
बाज़ार में 10 में से 5 लोग सर्जिकल मास्क लगाए घूमते दिख जाते हैं। यह सिर्फ 8 घंटे तक इस्तेमाल के लिए ही होता है। अतः इसके व्यवसाय के जरिये आप लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

सर्जिकल मास्क क्या होता है ?
सर्जिकल मास्क भी एक तरह का मास्क ही होता है। पहले इसका उपयोग मुख्य रूप से डॉक्टरों के द्वारा सर्जरी के वक्त किया जाता था। फिर इंफेक्शन से बचने हेतु इसके उपयोग का दायरा बढ़ने लगा और इसे हॉस्पिटल के अन्य हिस्सों में भी उपयोग में लाया जाने लगा। कोरोना महामारी के बाद तो यह आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। तथा इसका लगाना अनिवार्य हो गया है, जिसमें सर्जिकल अहम है।
मास्क बनाने के व्यवसाय :- यदि आप सर्जिकल मास्क बनाने के व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए उचित समय है। एक बेहतर कार्य योजना बनाकर, और वोकल फ़ॉर लोकल के मद्देनजर इसे प्रारंभ किया जा सकता है।
उचित योजना :- किसी भी व्यवसाय को आरंभ करने से पहले व्यवसाय के अवसर के बारे पूरी तरह जानना अनिवार्य होता है। जैसे कच्चे माल की उपलब्धता, स्थान आदी।
यदि सर्जिकल मास्क बनाने आते हैं तब तो आपको कारीगर की आवश्यकता नहीं है अन्यथा आपको इसकी प्रशिक्षण ले लेनी चाहिए।

इस व्यवसाय में ज्यादा लागत व पूंजी की बहुत अधिक आवश्यकता नहीं होती है। एक निर्धारित कीमत पर ईसे आरम्भ किया जा सकता है।
कच्चा माल प्राप्त करने से, माल को बाजार तक पहुंचाने की योजना व्यवसाय आरंभ करते समय ही बनानी आवश्यक होती है।
तैयार माल का मूल्य निर्धारण करना भी बेहद आवश्यक है ताकि आपको लागत के अनुसार लाभ के साथ ही एक उचित राशि प्राप्त हो सके। मूल्य निर्धारण बाज़ार के अनुसार करना होता है।