मशरूम तथा सब्जी विशेष साप्ताहिक विवरण।

फसल बाजार के साप्ताहिक विवरण के साथ। हमारा पूरा सप्ताह सब्जी तथा मशरूम को समर्पित रहा है। और ये इसलिए भी की आप तमाम लोगों के सब्जियों के ऊपर अलग-अलग प्रश्न भी आए थे।

नमस्कार हम पुनः उपस्थित हैं फसल बाजार के साप्ताहिक विवरण के साथ। हमारा पूरा सप्ताह सब्जी तथा मशरूम को समर्पित रहा है। और ये इसलिए भी की आप तमाम लोगों के सब्जियों के ऊपर अलग-अलग प्रश्न भी आए थे।

हमनें अनेकों के प्रश्नों के प्रतिकूल उत्तर ढूंढने का भी कार्य किया और उन्हें संतुष्ट भी किया है।

पिछले सप्ताह हमने भाषा से जुड़ी समस्याओं का भी निदान किया जिसके लगातार कुछ अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहें हैं।

हमारे कुछ मित्र इस वेबसाईट के माध्यम से अपना ज्ञान बढाने के साथ-साथ खरीददारी भी करने लगे हैं।

हमारी सप्ताह भर के फसलों की जानकारी इस प्रकार है।

मशरूम:- मशरूम एक फफूंदी प्रजाति का पौधा है। यह बरसात में हमारे यहाँ यत्र – तत्र देखने को मिल जाती है।

जिसका प्रयोग हमारे पूर्वज वर्षों से खाद्य पदार्थ तथा औषधि के रूप में कर रहे है। यह छत्ते के आकार का होता है। तथा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है।

जिसका प्रयोग हमारे पूर्वज वर्षों से खाद्य पदार्थ तथा औषधि के रूप में कर रहे है। यह छत्ते के आकार का होता है। तथा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है।
मशरूम

10 से 15 हज़ार मशरूम की प्रजातियॉं पृथ्वी पर पाई जाती है। परंतु सारी प्रजातियाँ खाने योग्य नहीं होती, कुछ ज़हरीली भी होती है बटन, ढिंगरी, धान की भूसी वाला।

भिंडी:- भिंडी एक लोकप्रिय सब्जी है। इसे लेडी फिंगर या ओकरा के नाम से भी जानते हैं। इसकी अगेती फसल से अधिक लाभ अर्जित कर सकते है। इसकी खेती भारत के हर राज्यों में की जाती है।

भिंडी की खेती वर्ष में दो बार होती है इसलिए लगभग वर्ष भर भिंडी उपलब्ध रहता है। भिंडी में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह अनेक बीमारियों में भी उपयोगी है।

पत्ता गोभी:- यह रबी मौसम की एक बहुत ही महत्वपूर्ण सब्जी है। पत्तेदार होने के कारण हरी सब्जियों में यह उत्तम माना जाता है। इसे पकाकर तथा कच्चे रूप में भी इस्तेमाल में लाया जाता है।

यह रबी मौसम की एक बहुत ही महत्वपूर्ण सब्जी है। पत्तेदार होने के कारण हरी सब्जियों में यह उत्तम माना जाता है। इसे पकाकर तथा कच्चे रूप में भी इस्तेमाल में लाया जाता है।
पत्ता गोभी

यह पुर्तगालीयों द्वारा भारत में लाया गया है। इसे बन्धा तथा बंदगोभी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

शलजम:- शलजम शरद-ऋतु की फसल है। शलजम भारत में उगाई जाने वाली लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसकी फसल को लगभग सभी प्रकार की भूमि में उगाया जा सकता है।

ठण्डी जलवायु में इस फसल को उगाया जाता है, यह ठन्ड व पाले सहन करने में सक्षम है। अच्छी बढ़वार के लिये ठन्ड व आर्द्रता वाली जलवायु सर्वोत्तम रहती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पैदावार अधिक मिलती है।

इस सप्ताह हमनें उपरोक्त फसलों के विधी पूर्वक सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। परंतु किन्हीं कारणों से यदी आप संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं तो अपने प्रश्न पूछ सकते हैं हम अपने सम्पूर्ण श्रोतों का इस्तेमाल करके आपके उचित उत्तर को ढूंढने का पूरा प्रयास करेंगे।

धन्यवाद।

अनुराग ठाकुर!

6 thoughts on “मशरूम तथा सब्जी विशेष साप्ताहिक विवरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Language»